Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

सकलडीहा,कस्बा स्थित कैंप कार्यालय पर गुरूवार को युवा वाहिनी भारत संघ का गठन हुआ। जिसमें फुटिया निवासी आशुतोष सिंह को चंदौली का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया। इसके अलावा अन्य पदों पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के निर्देशन में पदाधिकारियों का गठन किया गया।

 


भारत में सबसे अधिक आबादी युवाओं की है । लेकिन उनका नेतृत्व करने वाला कोई नहीं है । युवा को एक बेहतर भविष्य एवं दिशा देने के लिए युवा वाहिनी भारत संघ का गठन हुआ। फुटियां गांव निवासी आशुतोष सिंह जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

 

 संगठन को सक्रियता और मजबूती से चलाने के लिये अंत में जिला कार्यकरिणी का गठन किया। जिसमे जिला उपाध्यक्ष हमजा शेख, रितिक अग्रहरी, महासचिव शिवम तिवारी, शिवम जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष पीडीडीयू नगर विराट झा एवं कोषाध्यक्ष गुलशन सिंह को बनाया गया।

 

संगठन के अंत में प्रधान फुटिया और छितो प्रधान विनोद पटवा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर पप्पू सिंह, विरबल, चन्द्रशेखर, विकास सहित अन्य रहे।

रिपोर्ट अलीम हाशमी

 

आस पास की खबरों व विज्ञापन देने व हमारे चैनल में कार्य करने के लिये इच्छुक पुरूष, महिला सम्पर्क करें... 9473893322,9628181526, 9305321921,6388104366

इस खबर को शेयर करें: