Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

लखनऊः  बीते सोमवार के दिन 12th (CBSE बोर्ड) का रिजल्ट आया था। आदर्श अपने बाबा के साथ लखनऊ मेडिकल कॉलेज ओपीडी में था। रिजल्ट आया तो आदर्श का केमिस्ट्री में नंबर कम आया था। जिसके बाद आदर्श सिर्फ अपने बाबा को इसकी जानकारी देकर वहीं मोबाइल रखकर चला गया। बाबा इंतजार करते रहे।

काफी देर बाद जब वह नहीं आया तो खोजबीन शुरु हुई। कहीं पता नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज में उसे मेडिकल कॉलेज से बाहर की तरफ दौड़ते देखा गया है। उसने पीले रंग की टी-शर्ट पहनी है। एक दूसरे सीसीटीवी फुटेज में उसे लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन के पास देखा गया।

आदर्श दुबे के पिता का नाम सर्वेश दुबे है। गांव का नाम देवराम दुबे का पूरवा भंडरा परशुरामपुर (सुलतानपुर) है। परिवार के लोग आदर्श की तलाश कर रहे हैं। उनका बुरा हाल है।

आप में से किसी को आदर्श की कोई जानकारी मिले, तो 9795519652, 9005088948 पर सूचित करें

इस खबर को शेयर करें: