
दिनांक 22.08.2025 को आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली द्वारा चलाये जा रहे वांछित / वारण्टियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.), अपर पुलिस अधीक्षक सदर व कृष्ण मुरारी शर्मा ,क्षेत्राधिकारी PDDU नगर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बबुरी सूर्यप्रकाश मिश्रा मय बबुरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 21/25 धारा 105 बी0एन0एस से सम्बन्धित वांछित 15000 रू0 /- का इनामिया अभियुक्त संजय कुमार पुत्र स्व0 सुमेर प्रसाद निवासी ग्राम खरगीपुर थाना अलीनगर चन्दौली उम्र-40 वर्ष को ग्राम खुरूहुजा थाना बबुरी जनपद चन्दौली के पक्का नारा ओपेन जिम के पास से समय 09.55 बजे गिरफ्तार किया गया, नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम व पता अभियुक्त
संजय कुमार पुत्र स्व0 सुमेर प्रसाद निवासी ग्राम खरगीपुर थाना अलीनगर चन्दौली उम्र-40 वर्ष
अपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 21/25 धारा 105 बी0एन0एस थाना बबुरी जनपद चन्दौली
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण
1.श्री सूर्य प्रकाश मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना बबुरी जनपद चन्दौली
2.नि0 विभुतिनरायण राय थाना बबुरी जनपद चन्दौली
3.उ0नि0 अजय कुमार यादव थाना बबुरी जनपद चन्दौली
4.का0 अशोक यादव थाना बबुरी जनपद चन्दौली
5.का0 विशाल गिरी थाना बबुरी जनपद चन्दौली