Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

जाने से पहले जरूर करें चेक क्रिसमस के बाद सभी नए साल का इंतजार कर रहे हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि नए साल के पहले महीने में ही बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं? खबरों की मानें तो जनवरी 2025 में कम से कम 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।। दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार को पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे। यह सप्ताहिक अवकाश तो हर महीने देखने को मिलते हैं, लेकिन त्योहारों के चलते देश के अलग-अलग राज्यों में 15 दिनों का बैंक हॉलीडे घोषित हो सकता है।

RBI की लिस्ट का इंतजार

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अभी तक 2025 में होने वाले बैंक हॉलीडे की लिस्ट नहीं रिलीज की है। हालांकि हम आपको जनवरी में बैंकों की छुट्टी से अवगत करवाने जा रहे हैं, जिससे आपको सभी जरूरी फाइनेंशियल प्लान और बैंक एक्टिविटी में मदद मिलेगी।

तारीख    दिन    अवकाश का कारण    कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
1 जनवरी 202    बुधवार    नया साल    पूरे देश में
6 जनवरी 2025    सोमवार    गुरु गोबिंद सिंह जयंती    कुछ राज्यों में
11 जनवरी 202    शनिवार    मिशनरी डे    मिजोरम
11 जनवरी 202    शनिवार    दूसरा शनिवार    पूरे देश में
12 जनवरी 2025    रविवार    स्वामी विवेकानंद जयंती    पश्चिम बंगाल
13 जनवरी 2025    सोमवार    लोहड़ी    पंजाब समेत कुछ राज्यों में
14 जनवरी 2025    मंगलवार    संक्रांति    कुछ राज्यों में
14 जनवरी 2025    मंगलवार    पोंगल    तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश
15 जनवरी 2025    बुधवार    तिरुवल्लुर दिवस    तमिलनाडु
15 जनवरी 2025    बुधवार    टुसू पूजा    पश्चिम बंगाल और असम
23 जनवरी 2025    गुरुवार    नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती    कई राज्यों में
24 जनवरी 2025    शनिवार    चौथा शनिवा    पूरे देश में
26 जनवरी 2025    रविवार    गणतंत्र दिवस    पूरे देश में
30 जनवरी 2025    गुरुवार    सोनम लोसर    सिक्किम
क्या-क्या खुला रहेगा?

बता दें कि जनवरी में कई तारीखों को देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। RBI ने अभी तक बैंक हॉलीडे की लिस्ट जारी नहीं की है। बैंक बेशक बंद रहेंगे, लेकिन ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से लेकर इंटरनेट बैंकिग और ATM सुविधाएं हमेशा उपलब्ध रहेंगी। ऐसे में बैंक हॉलीडे वाले दिन अपनी लोकल ब्रांच या किसी बैंक में जाना अवॉयड करना ही आपके लिए बेहतर होगा।

इस खबर को शेयर करें: