Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

मछली शहरः भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति एवं नई उम्मीद फाउंडेशन मुंबई महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वाधान में श्री राम मेमोरियल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन कर 15 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य विद्या शंकर शर्मा मुंबई व अमेठी से चलकर के आए कार्यक्रम के प्रेरक व मुख्य अतिथि एम डब्ल्यू ओ के प्रांतीय उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

 

सभी रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए घनश्याम शर्मा ने कहा कि जनपद जौनपुर के लोगों के द्वारा किए जा रहे इस मानवीय कार्यों से लोगों के जीवन को बचाने जैसा पुनीत कार्य का एक सुखद अवसर प्रदान होने के साथ-साथ अपने समाज व संगठन का सम्मान बढ़ाने जैसे कार्य को मजबूती मिलेगी। संस्था अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने सभी रक्तदानियों को बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान के इस मुहिम को रुकने नहीं दिया जाएगा बल्कि इसे और बड़ा बनाने के प्रयास के लिए सर्दी के मौसम में एक बड़ा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा जिसमें संपूर्ण जनपद के लोग उपस्थित होंगे।

नई उम्मीद फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि आज के वर्तमान परिस्थिति में जहां पर लोग अपने निजी स्वार्थों के चलते अपने परिवारों के मदद के लिए भी आगे नहीं आते ऐसे में हमारा संगठन का यह विशेष प्रयास होगा कि किसी भी जरूरतमंद के लिए तत्काल उसको ब्लड की व्यवस्था करवाई जाए। रक्तदान करने वालों में प्रथम रक्तदान नई उम्मीद फाउंडेशन के संरक्षक शैलेंद्र शर्मा ने किया, वही दूसरा रक्तदान संस्था के अध्यक्ष दिनेश शर्मा जी ने किया, मनोज शर्मा, सुरेश शर्मा जिला अध्यक्ष भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा सीमित, सुरेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा सैलून संघ जिला अध्यक्ष, दिनेश शर्मा, अजय कुमार शर्मा, संदीप शर्मा, राजेंद्र शर्मा, दशरथ शर्मा, अखिलेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष ऑल इंडिया m.c.e a. मुन्नालाल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रमोद शर्मा आदि लोगों ने रक्तदान किया।


 मौके पर प्रेम शर्मा, अवधेश शर्मा, पंचम शर्मा, अशोक शर्मा, कैलाश शर्मा जिला अध्यक्ष भदोही, मोहम्मद कलीम सलमानी व श्रीकांत शर्मा अमेठी आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।           

रिपोर्ट- जगदीश शुक्ला


 

इस खबर को शेयर करें: