राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ महेन्द्र देव जी से माॅंग की है कि बसन्त पंचमी का अवकाश पूर्व घोषित 2 फरवरी के स्थान पर 3 फरवरी को किया जाए।
अशोक कुमार अवाक का कहना है कि विभाग द्वारा घोषित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की वर्ष- 2025 के अवकाश तालिका में बसंत पंचमी का अवकाश 2 फरवरी को उल्लिखित है
, किन्तु हृषिकेश पंचांग समेत अन्य पंचांगों में स्पष्ट रूप से इसे 3 फरवरी को मनाया जाने का उल्लेख है। साथ ही बसन्त पंचमी का पर्व वागीश्वरी जयन्ती के रूप में सनातन धर्मालम्बियों के लिए विशेष महत्व रखता है।
इसे विभिन्न शैक्षणिक, गैर- शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं में धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने की परम्परा रही है।
अतः उन्होंने इस पूर्व घोषित अवकाश में सुधार करते हुए बसन्त पंचमी का अवकाश 3 फरवरी को किए जाने की माॅंग की है।