![Shaurya News India](backend/newsphotos/1733393514-WhatsApp Image 2024-12-05 at 10.24.49 AM (2).jpeg)
लखनऊ। भारतीय स्वराज्य पार्टी अब सदस्यता अभियान को तेज करेगी यह कहना है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा का। भारतीय स्वराज्य पार्टी की केंद्रीय समित की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
जिसमें सबसे बड़ा मुद्दा सदस्य बनाना सामने उभर कर आया। पार्टी के नेताओं ने एक मत से राय की कि स्वराज्य पार्टी का कई प्रदेशों में संगठन व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा है। अब समय आ चुका है कि सब मिलकर एक ताकत के साथ जानता के बीच जाएं और उनको पार्टी से जोड़ें।
अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि देश की जनता की तमाम समस्याओं को भी एक सूची बना कर उसपर भी बड़े स्तर कर कार्य योजना बनाने की आवश्यकता है।
उन्होंने पार्टी के तमाम प्रदेशों के अध्यक्ष को जिम्मेदारी देकर कहा कि जल्द से जल्द वह अपने प्रदेशों में जिला कमेटियों को फाईनल स्वरुप देकर केंद्रीय कार्यकारिणी को सौंपे।
शर्मा ने जिम्मेदार पदाधिकारियों को प्रत्येक प्रदेशों में जाकर वहां पर सांगठनिक ढांचे की परख करने के भी निर्देश जारी किये। वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि कमेटियों का शीघ्र निर्माण होने के बाद पार्टी एक बड़ा सम्मेलन भी करने वाली है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि इसके लिए आवश्यक हो जाता है कि हम सभी जिम्मेदारी से अपने अपने कार्य करें और सीधे जनता के बीच जाएं और उनको पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं।
में मतदान किया है.इस प्रस्ताव में पूर्वी येरुशलम
सहित 1967 से कब्जाए गए फिलिस्तीनी क्षेत्र से इजराइल
से वापस जाने की अपील की गई गई है।