Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

मिर्जापुरः रविवार को संविधान निर्माता भारत रत्न विधिमर्मज्ञ अर्थशास्त्री राजनीतिज्ञ  समाज सुधारक एवं देश के प्रथम कानून मंत्री डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वी जयंती का कार्यक्रम आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय बी सिंह अकैडमी भरूहना पर पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह के नेतृत्व में भारत रत्न प्रथम कानून मंत्री डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करके मनाया गया और आज के दिन को आम आदमी पार्टी की ओर से संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ, के नारे के साथ देश के संविधान की रक्षा का संकल्प लेकर देश के संविधान की प्रस्तावना का संकल्प लेकर लोकतंत्र बचाने का शपथ लिया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी जनपद मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान को बदलने और लोकतंत्र को समाप्त करने का कार्य किया जा रहा है आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संविधान बचाने के लिए अपने को समर्पित कर दे यही आज के दिन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि होगी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव काशी प्रांत एवं जनपद प्रभारी सोनभद्र सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि भारत के लोकतंत्र एवं संविधान की प्रस्तावना को बदलने का षड्यंत्र वर्तमान सत्ताधारी दल के लोग कर रहे हैं संविधान बदलने के लिए और देश के लोगों को मानसिक गुलाम बनाने का कार्य झूठे जुमले के बल पर किया जा रहा है विपक्ष को समाप्त करने के लिए सत्ता के बल पर विपक्षी नेताओं को जेल भेज कर देश पर साम्राज्यवाद थोपने का कार्य किया जा रहा है लेकिन आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता भारत के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटेगा हम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाए हुए.

संविधान को बचाने के लिए अंतिम सांस संघर्ष करेंगे इस बार आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत से कार्य करेंगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी काशी प्रांत की सचिव एवं जनपद भदोही के प्रभारी इंजीनियर राजन सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के  नेतृत्व को चुनाव से दूर करने के लिए फर्जी शराब घोटाले की आड में गिरफ्तार करने की साजिश रची गई है आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संघर्ष के बल पर सत्ता परिवर्तन का दम रखते हैं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव दिलीप सिंह गहरवार एडवोकेट ने कहा कि आम आदमी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को पूरी ताकत के बल पर केंद्र की साम्राज्यवादी और लोकतंत्र और संविधान विरोधी सरकार को बदलने का कार्य करेगी.

कार्यक्रम के बाद संविधान के प्रस्तावना को पढ़कर सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंद्रशेखर दुबे भोलानाथ धीहार रविंद्र सिंह चड्ढा राधेश्याम गौतम नूरी अंसारी तजंबूल हुसैन शिवानंद यादव रामशंकर दूबे तारा शंकर उपाध्याय विनय कुमार दुबे महताब अली पद्मिनी गुप्ता संतोष कुमार पंडा अर्चना पुष्पकार माता प्रसाद जायसवाल संतोष सोनी संजय कुमार चौरसिया राजन सिंह राम सिंह मीरा उमर संतोष पांडे सतीश पांडे कौशलेंद्र सिंह तेज बहादुर सिंह इंद्रेश वर्मा आनंद कुमार सिंह बृजेश यादव रमेश कुमार गुप्ता जैनेंद्र प्रसाद पाठक इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

इस खबर को शेयर करें: