Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

Ayodhya : किसान मसीहा भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष चौ0 महेंद्र सिंह टिकैत जी की 88 वी जयंती गांधी पार्क में  किसान जागृति दिवस के रूप में बनाई गई जयंती पर गोष्टी/ पंचायत का आयोजन किया गया. जिसमें चौ0 महेंद्र सिंह टिकैत जी के द्वारा देश के किसानों के प्रति किए गए योगदान की चर्चा किया गया।

चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती के अवसर पर किसानो की पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि चौ0 महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के मन से डर शब्द निकाल कर मान सम्मान स्वाभिमान व समस्या समाधान के लिए लड़ना सिखाया, आंदोलन करना सिखाए जिनकी देन है। कि भारत का किसान बिना भय के आर पार का आंदोलन करता है।

महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा तमाम प्रकार की सामाजिक बुराइयों दहेज प्रथा नशा उल्मूलन को दूर करने पर भी अभियान चलाया।वही मध्यांचल सचिव सूर्यनाथ वर्मा जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जीवन पर विस्तार से चर्चा किया।

इस खबर को शेयर करें: