वाराणसीः भारतीय जनता पार्टी मंडल रामनगर ने रविवार शाम 4:00 बजे तीन राज्यों में प्रचंड जीत की खुशियां नगर में मिठाई बाटकर बनाई गई जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा यह जो शानदार जीत है, यह प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की दी हुई गारंटी का है जिनका मंत्र है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, साथ मे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जे.पी. नड्डा जी के कुशल नेतृत्व रणनीत के साथ यह जीत जनता की है जिसने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा को अपनाने का काम किया है।आगामी आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीनों राज्यों की जनता ने अपने मोहर लगा दिया है ।
कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा महानगर मंत्री डॉ अनुपम गुप्ता मंडल अध्यक्षअजय प्रताप सिंह नंद लाल चौहान जितेंद्र पांडेय अशोक जायसवाल सुनील श्रीवास्तव सुनील सिंह अर्जुन शर्मा वी के दुबे पवन सिंह विवेक सिंह अभिषेक सिंह संजय बाल्मिकी सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव विनोद पटेल सुनील गुप्ता धीरेन्द्र प्रताप सिंह सुनील मालाकार प्रमुख रूप से रहे ।