![Shaurya News India](backend/newsphotos/1705128900-whatsapp_image_2024-01-13_at_12.13.53_pm.jpg)
सुल्तानपुर।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का सुल्तानपुर में 123 पूर्वांचल एक्सप्रेस- वें पर पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने प्रतीक चिन्ह व गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
यहां पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आगामी लोकसभा चुनाव में जुटने का आवाह्न किया।उन्होंने कहा मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराया है।
आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचने का आह्वान किया।
पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी लखनऊ से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व० हृदयनाथ सिंह के शाहगंज तहसील स्थित उनके पैतृक गांव अमावाखुर्द शोक संवेदना प्रकट करने जा रहे थे।
इस मौके पर शाहगंज विधायक रमेश सिंह,राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचंदी,आनन्द द्विवेदी,जिला मंत्री राजेश सिंह,मंडल
अध्यक्ष आशुतोष सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, इन्द्रजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट रौशनी