सुल्तानपुर।भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत सभागार में शक्ति वंदन अभियान का शुभारंभ करेंगी।
इस अभियान के तहत जिला स्तरीय "शक्ति संवाद (चाय पर चर्चा)" कार्यक्रम आयोजित होगा।
लोकसभा की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी आधी आबादी यानी महिलाओं पर खास फोकस कर रही है
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की मौजूदगी में भाजपा शक्ति संवाद (चाय पर चर्चा) कार्यक्रम के दौरान महिला एनजीओ की प्रतिनिधि व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा होगी।
भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी की शक्ति संवाद कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी व महिला मोर्चा एवं शक्ति वंदन कार्यक्रम से जुड़े जिम्मेदार मौजूद रहेंगे।