Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

सकलडीहा, ब्लॉक मुख्यालय पर दो हैंडपंप और एक कूलर आरो मशीन लगाया गया है। जिससे ब्लॉक पर आने वाले ग्रामीण सहित जनप्रतिनिधियों को पेयजल की समस्या से निजात मिल सके। बीते कई माह से दोनों हैंडपंप और आरो मशीन खराब पड़ा हुआ है। पेयजल की समस्या को लेकर लोग परेशान है। ग्रामीणों में हैंडपंप खराब होने को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।


गांव से लेकर हर मुहल्ले में विकास को लेकर पंचायत विभाग की ओर से कवायद किया जाता है। गर्मी का ऐहसास होने लगा है। ऐसे में गांव में बंद और खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत शुरू होगयी है। लेकिन विकास खंड मुख्यालय जहां से विकास का नींव रखा जाता है। वहा बीते कई माह से एक हैंड पंप खराब पड़ा हुआ है।

दूसरे हैंडपंप का पानी दूषित है। काफी देर चलाने के बाद पानी निकलता है। वही कोल्ड आरो मशीन भी खराब पड़ा हुआ है। सुबह से लेकर शाम तक गांव के आने जाने वाले ग्रामीण पेयजल की समस्या से परेशान रहते है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों का ध्यान नहीं जाने के कारण समस्या का निजात नहीं हो पा रहा है।

जबकि कई ब्लॉक कर्मी और सचिवों का आवास होने के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बाबत बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि शीध्र ही समस्या को दूर कराया जायेगा।

रिपोर्ट आलिम हाशमी

 

इस खबर को शेयर करें: