Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

अयोध्या। देश के ब्राह्मणों ने एकजुट  होकर  सनातन धर्म की रक्षा का लिया संकल्प। देश के ब्राह्मण संगठनों में तीन वर्ष पूर्व हिंदुओं के इष्ट देव मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम लला की जन्मस्थली अयोध्या धाम में सनातन धर्म को मजबूत करने और समाज के उत्थान के लिए अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति का गठन किया था।

 

जिसका तीसरा एक दिवसीय सम्मेलन अयोध्या धाम में संपन्न हुआ। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर विस्तार हुआ। संरक्षक मण्डल में पंडित कृपा निधान तिवारी के नेतृत्व में आयोजित धर्म नगरी में  सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री डॉ० उपेंद्र नाथ त्रिपाठी ने किया।कार्यक्रम का उद्घाटन श्री राम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास  के उत्तराधिकारी महंत मणिरामदास छावनी के अधिकारी महंत कमलनयन दास ने भगवान परशुराम की मूर्ति पर पुष्प चढ़ाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

 

मुख्य अतिथि सनातन धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश के ब्राह्मणों को एक जुट होकर आगे आने के लिए पूरे देश में आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू करने योग्यता आधारित पदों को छोड़कर सर्वण आयोग का गठन,समान नागरिक संहिता, भगवान परशुराम के प्रकाटोत्सव  अक्षय तृतीया पर पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, एवं भगवान परशुराम का भव्य मंदिर अयोध्या धाम के राम लला के नवनिर्मित मंदिर परिसर में बनाए जाने की सर्व सम्मति  से मंच से घोषणा करके समिति के पांच बिंदुओं के मांग पत्र पर विस्तार से विचार हुई।

 

अयोध्या के  संत पवन दास ने अपने संबोधन में ब्राह्मण को पूज्य तपस्या करने वाला बताते हुए कहा कि ब्राह्मणों का विरोध करने वाले नष्ट हो जाएंगे ऋषियों के मार्ग पर चलकर संस्कारवान होने का रास्ता समाज को ब्राह्मण ही दिखता है। सब एकजुट हो समाज का कल्याण हो दुष्टो का विनाश हो सनातन धर्म की रक्षा हो सभी जातियों का उत्थान और कल्याण के लिए ब्राह्मण संगठन हमेशा कृत संकल्पित रहेंगे। कार्यक्रम में पूरे देश से आए हुए सैकड़ो ब्राह्मण संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी ने संबोधित करते हुए ब्राह्मण को एकजुट होकर समाज को मार्गदर्शन करने की अपील किया।

 

कार्यक्रम को वाराणसी से पधारे विद्वान कमलाकांत उपाध्याय डा उपेंद्रनाथ त्रिपाठी सहसंयोजक, ब्रजेश पांडे  बी एन पांडे अंबेडकर नगर ,सीलम झा, वाराणसी, मुख्तार सिह कौशिक हरियाणा, माधवी झा दिल्ली ,अयोध्या नंद दिल्ली ईश्वरदात वास ,महेश चंद्र ,रामकृष्ण भारद्वाज ,

 


राधेश्याम शर्मा पंडित महेंद्र कौशिक ,सत्य प्रकाश कौशिक पंडित राम लखन तिवारी मध्य प्रदेश ,ब्राह्मण संघ पंडित अरुण शर्मा ,बाबा पंडित त्रिलोक तिवाड़ी, डॉक्टर अरुण तिवारी राजस्थान, पंडित भृगुनंदन पांडे झारखंड ब्राह्मण सलाहकार देशराज कांडपाल उत्तराखंड, कमलाकांत उपाध्याय ,संध्या दुबे ,सुरेंद्र चतुर्वेदी ,डॉक्टर राम तेज पांडे ,मानक चंद शर्मा ,रामेश्वर शर्मा ,दद्दन मिश्रा लखनऊ सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी अशोक मिश्रा आदि ने  ब्राह्मण संगठन के उत्थान पर विस्तार से चर्चा की और इस बैठक में लिए गए

 

निर्णय की मुक्त कंठ से सराहना किया।यह बैठक सवर्ण समाज के उत्थान में  मील का पत्थर साबित होगी। अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण  संघर्ष समिति के संरक्षक  मंडल  का गठन  हुआ  जिसमे अयोध्या धाम से संरक्षक मंडल में पंडित कृपा निधान तिवारी कमलाकांत उपाध्याय वाराणसी, डॉक्टर आर एन मिश्रा अंबेडकर नगर,

 

अर्जुन पांडे झारखंड, डॉक्टर रामकृष्ण पांडे अयोध्या, शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी सर्वोच्च न्यायालय  अधिवक्ता, अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी मध्य प्रदेश, उपाध्यक्ष सुरेश मुले महाराष्ट्र , राजस्थान महेंद्र कौशिक दिल्ली बृजेश पांडे पटना बिहार जय भगवान शर्मा हरियाणा राष्ट्रीय संगठन मंत्री नानक चंद शर्मा हापुड़ उत्तर प्रदेश, भगृनाथ पांडेय झारखंड, महामंत्री डॉ०उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी वाराणसी, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ०आदित्य नारायण त्रिपाठी अंबेडकर नगर ,श्रीमती संध्या दुबे राष्ट्रीय मंत्री दद्दन मिश्रा राष्ट्रीय मंत्री लखनऊ ,सीलम झा राष्ट्रीय मंत्री  महेंद्र पांडेय वाराणसी

 

सचिव, तीरथ प्रकाश फरसे वाले कार्यकारिणी सदस्य शिवानंद शुक्ला कैलाश तिवारी वीरेंद्र तिवारी नारायण मानवत ओमप्रकाश तिवारी अरुण शर्मा राम लखन तिवारी मुकुल दुबे सागर एस के दुबे मध्य प्रदेश अशोक कुमार मिश्रा एडवोकेट मनोनीत किए गए।यह सभी पदाधिकारी अपने प्रदेश में संघर्ष समिति का गठन करेंगे।

 

कार्यक्रम में पूरे देश से आए हुए ब्राह्मण संगठनों ने सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प दोहराया और ब्राह्मण संघर्ष समिति के पांचो मांगों का सर्वसम्मत से समर्थन किया।कार्यक्रम मैं सूर्य नारायण दुबे राजू परमानंद पाठक लखनधर त्रिपाठी उमाशंकर तिवारी विनोद तिवारी द्वारिका प्रसाद पांडे अरुण पांडे देवी प्रसाद दुबे विनय शंकर

 

तिवारी श्रीकांत पाठक डॉ राम तेज पांडे रामेश्वर शर्मा मंगल पांडे वीरेंद्र कौशिक रत्नाकर पांडे देवेंद्र पांडे करुणा निधान तिवारी पंडित अभिषेक कुमार पांडे पंडित शेर बहादुर तिवारी कृपा शंकर तिवारी गोकुल शुक्ला जितेंद्र शुक्ला कपिल देव पांडे पंडित बृज किशोर शर्मा गोकुल शुक्ला शेर बहादुर तिवारी कृपा  तिवारी नागपाल शर्मा अलवर राजस्थान सहित भारी संख्या में ब्राह्मण उपस्थित रहे।

 

 

इस खबर को शेयर करें: