Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

चंदौलीः निराश्रित गोवंश के संरक्षण हेतु साठ दिवसीय विशेष अभियान के संबंध में जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निराश्रित गोवंश को गो संरक्षण केंद्रों में संरक्षित कराने एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिया।


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 1500 निराश्रित गोवंश को आश्रय स्थलों में संरक्षित कराने का लक्ष्य जनपद को मिला है जिसे सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा पूर्ण कराया जाएगा।समस्त उप जिलाधिकारी अपने तहसील क्षेत्र में तथा प्रत्येक खंड विकास अधिकारी अपने विकास खंड में एवं अधिशाषी अधिकारी अपने नगर क्षेत्र में नोडल अधिकारी होंगे।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पूछे जाने पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कल से अभियान प्रारंभ हुआ है जिसमे अभी तक 6 गौवंश को पकड़ कर संरक्षित किया गया है।


बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संरक्षित किए गए पशुओं का डाटा प्रतिदिन शाम को उपलब्ध कराने का निर्देश सीवीओ को दिया।इसके साथ ही उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी सभी अपने-अपने क्षेत्र में गो संरक्षण केंद्रों में निराश्रित गोवंश की संरक्षित संख्या के अनुसार विस्तारीकरण/ नवीन अस्थाई गो आश्रय स्थल की स्थापना करना सुनिश्चित करेंगे।
निराश्रित गोवंश संरक्षण से संबंधित सूचना हेतु राजकीय पशु चिकित्सालय सदर चंदौली में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नंबर (05412262197) है।निराश्रित गोवंश से संबंधित सूचना हेतु जनपद वासी इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

इस कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी डॉ एच एन मिश्रा राजकीय पशु चिकित्सालय सदर चंदौली होंगे इनका मोबाइल नंबर(9792273276)है। इस कार्य में उनकी सहायता हेतु बबीता पांडे पशुधन प्रसार अधिकारी को नामित किया गया है।
बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- मो. तसलीम

इस खबर को शेयर करें: