Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

सकलडीहा चंदौली। सकलडीहा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत उकनीविरम राय व बिसुंधरी ग्राम सभा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जहां इस ग्राम चौपाल में ग्राम पंचायत अधिकारी  व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा नव विवाहितों की गोद भराई का कार्य किया गया।

वहीं इस चौपाल में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाकर उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। वही इस चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, आयुष्मान कार्ड, किसान बीमा, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री बाल विकास योजना के साथ कृषि व पशु संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई।

खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह के निर्देशन पर प्रति शुक्रवार को सकलडीहा ब्लाक के दो ग्राम सभा में चलो चंदौली ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाता है।

जिसमें सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। इस कार्यक्रम में हवलदार यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी से लेकर विभिन्न कार्यों को संपन्न करने वाले संबंधी अधिकारी उपस्थित रहते हैं।

जहां लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली संपूर्ण योजनाओं की जानकारी एक ही छत के नीचे प्राप्त हो इसके बारे में विशेष ध्यान दिया जाता है।

 

रिपोटर अलीम हाशमी

 

 

इस खबर को शेयर करें: