ग्रहों का सेनापति मंगल मिथुन से कर्क राशि में आ गया है। ये ग्रह 6 जून तक कर्क राशि में ही रहेगा। मंगल के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लोगों के लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं। कर्क राशि का मंगल मेष, सिंह, धनु राशि के लोगों को अलर्ट रहना होगा। वृषभ, वृश्चिक और मकर राशि के लिए समय सामान्य रहेगा। शेष सभी राशियों के लिए मंगल शुभ स्थिति में रहेगा।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, जिन लोगों के लिए मंगल की स्थिति शुभ नहीं है, उन लोगों को मंगल की विशेष पूजा करनी चाहिए। मंगल की पूजा से इस ग्रह के दोषों का असर कम हो सकता है। मंगल की पूजा से शक्ति, आत्मविश्वास, ऊर्जा और साहस मिलता है। मंगल की पूजा खासतौर पर मंगलवार को करनी चाहिए।