Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

 

 

 

चंदौली सकलडीहा विकास खंड कार्यालय सकलडीहा का सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के अभिलेखों की जांच की गई। वहीं कई विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। 

इसी के साथ उपस्थित अधिकारियों को कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही का निर्देश भी दिया। वही मुख्य विकास अधिकारी ने चर्चा के दौरान बताया कि जिले के विभिन्न विकास खंड कार्यालय का लगातार निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की निगरानी की जा रही है।

 वहीं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जनता को किस प्रकार से प्राप्त हो रहा है इसके बारे में भी जांच की जा रही है। इसी के साथ जहां भी कमियां पाई जा रही हैं उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं। दोबारा कमियां पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।

ज्ञात हो की भारत सरकार द्वारा जनता कि हित को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। परंतु कुछ अधिकारियों के लापरवाही के कारण जनता अपनी योजनाओं से वंचित हो जा रही हैं। वहीं इन योजनाओं को कुशलता पूर्वक जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न अधिकारियों की नियुक्ति भी की जाती है।

 इन अधिकारियों की नियुक्ति तथा निगरानी करने के लिए उप जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा जिलाधिकारी जैसे अधिकारी जिले में तैनात रहते हैं। वहीं उनके द्वारा समय-समय पर लगातार अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की निगरानी करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाते हैं। 

इसी क्रम में सोमवार को नवागत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह,सहायक अधिकारी बजरंगी पांडेय के साथ अन्य ब्लॉक कर्मचारी व मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

इस खबर को शेयर करें: