Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

सैयदराजा नगर स्थित एक निजी लान में रविवार को  कांग्रेस पार्टी द्वारा श्रमशील जातियों का सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार यादव प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ने कहा कि आज के परिवेश में जिस प्रकार भाजपा सरकार श्रमशील जातियों सहित पिछड़े वर्ग के लोगों का अधिकारों से वंचित कर रही है।

वहीं संविधान को समाप्त करने का कुचक्र रचने का कार्य कर रही है। यह सरकार मात्र अमीरों को अमीर बनाने का ठीका ले रखा है। आज पूरे देश के कार्य गुजरात के लोगों को देकर खुलेआम लूट खसोट  जारी है। जिसका उदाहरण भाजपा सरकार के बिहार राज्य में दर्जनों पुल धराशाही हो चुकें हैं। उन्होंने रविवार को नगर पंचायत स्थित आशीर्वाद वाटिका में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग चंदौली के तत्वावधान में रविवार की पूर्वान्ह  आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि यादव ने कहा कि आज देश की जनता भीषण महंगाई की चपेट में है।

जिससे राहुल गाँधी ने श्रमशील जातियों से संवाद एवं सम्मान के लिए उनके हकों की रक्षा के लिए संघर्ष हेतु  अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने हर दबे कुचले एवं दलित, पिछङों को आने वाले समय में कांग्रेस के हाथ को मजबूती प्रदान किये जाने की बात कहीं। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने सम्मेलन में दर्जनों श्रमशील जातियों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम प्रदान कर  सम्मानित किया गया।  

     सम्मेलन में देवेन्द्र सिंह मुन्ना महासचिव उ0प्र0कांग्रेस कमेटी ने कहा कि भाजपा की सरकारें मात्र ईडी, सीबीआई का धौंस दिखाकर लोगों को भयभीत  करने का कार्य कर रही है। वहीं अदालतों को भी भय दिखाकर मनमाने ढंग से कार्य कराना चाहती है। विशिष्ट अतिथि श्रीमती मुनव्वर जहाँ महासचिव कांग्रेस पिछङा वर्ग विभाग बिहार ने कहा कि आज सभी दबे कुचले एवं श्रमशील के अधिकारों से बंचित करने का भाजपा सरकारें कुचक्र रच रही है। तथा संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

जिससे वे दलित पिछङों के अधिकारों  से बंचित करने का कार्य  कर रही है। जिससे उनकी लङाई के लिए श्रमशील जातियों से संवाद एवं सम्मान करने के लिए मा0राहुल गांधी जी द्वारा  अभियान चलाया जा रहा है। धर्मेन्द्र तिवारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली ने कहा कि इस क्षेत्र को पं0कमलापति त्रिपाठी ने जो इस क्षेत्र का विकास करने का कार्य किया। जिसे आज भाजपा की सरकार उसे संजोये रखने में निष्फल साबित हो रही है। 


इस अवसर पर दयाराम पटेल,अकील अहमद बाबू,   डा0समर बहादुर सिंह,रजनीकांत पाण्डेय,कांग्रेस नेत्री मधु राय,शाहिद तौफीक,औशाक अहमद,डा0अनिल यादव, अनुसूचित जाति वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष राजू चौधरी,शब्बीर खान् आदि ने विचार व्यक्त किया।

आयोजक जिलाध्यक्ष पिछङा वर्ग विभाग विश्वजीत सेठ ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।  
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी चंदौली धर्मेन्द्र तिवारी तथा संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामानन्द सिंह यादव ने किया। 
मुख्य्र अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पिछङा वर्ग विभाग मनोज कुमार यादव के सम्मेलन स्थल पर पहुंचने के पूर्व क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। 
इस दौरान मुनीर खान्,  सैय्यद अंसारी,पिछङा वर्ग विभाग कांग्रेस कमेटी चंदौली के जिलाध्यक्ष विश्वजीत सेठ।

 

रिपोर्ट आलिम हाशमी

 

इस खबर को शेयर करें: