चंदौलीः संविधान देश की अद्वितीय सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता को ध्यान में रखते हुए देश को मार्गदर्शन और शासन करने के लिए एक व्यापक और गतिशील ढांचा प्रदान करता है।
भारत के संविधान को अपनाने का स्मरणोत्सव मनाने और संविधान के संस्थापकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उनके योगदान को याद करने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया।
रविवार को पुलिस अधीक्षक चन्दौली ‘डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा ‘‘संविधान दिवस’’ के अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण को मौलिक कर्तव्यों से अवगत कराते हुए संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों सहित राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया ।
अ0पु0अ0 ने कहा कि सभी पुलिस कर्मियों को भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा, दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। हम लोगों को अपना कार्य संविधान के दायरे में रहकर करना चाहिए और संविधान के अनुसार ही चलना चाहिए। संविधान की शपथ इसलिए ली जाती है कि सभी संविधान के दायरे में रह कर कार्य करें।
भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व प्रतिबद्धता को जताने के उद्देश्य से संविधान दिवस पूरे जिले भर के थानों में मनाया जा रहा है। जिले के हर नागरिक को संविधान दिवस की जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए आम नागरिकों को भी जागरूक करते रहना चाहिए क्षेत्राधिकारी चकिया आशुतोष मिश्रा द्वारा कार्यालय चकिया पर पुलिस कर्मियों के साथ भारतीय संविधान दिवस मनाया गया।
रिपोर्ट- विनय पाठक