Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

सकलडीहा, जनसमस्याओं को लेकर भाकपा माले की ओर से शनिवार को विरोध जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। इसको लेकर शुक्रवार को भाकपा माले की ओर से आन्दोलन की चेतावनी दिया गया है। बीते पच्चीस दिनों से भाकपा माले का तहसील मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे है। इस दौरान तहसील प्रशासन और भू माफियाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जनसमस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय और कॉलेज गेट पर भाकपा माले के साथ किसान यूनियन के पदाधिकारी अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे हुए है। इसके बाद भी एक दिन भी तहसील प्रशासन धरना स्थल पर पहुंचकर समस्याओं के निस्तारण को लेकर चर्चा तक नहीं किया। भाकपा माले ने आरोप लगाया कि सकलडीहा इंटर कॉलेज का खेल मैदान बीते कई दिनों से जलमग्न है। धानापुर में कई किसानों जमीन में भारी हेराफेरी किया गया है। अंश निर्धारण की समस्या को लेकर किसान चक्कर काट रहे है। तहसील प्रशासन की मिली भगत से अवैध कब्जा हो रहा है। इसके बाद भी तहसील के राजस्व निरीक्षक से लेकर लेखपाल चंद सुविधा के लिये मौन साधे हुए है। राजस्व कर्मियों की मनमानी के कारण किसानों की भूमि का सीमांकन भी समय से नही हो रहा है। तहसील दिवस से लेकर थाना दिवस तक लोग प्रार्थना पत्र दे रहे है। कागजों पर सिर्फ निस्तारण किया जा रहा है। भाकपा माले ने 23 सूत्री मांगों के निस्तारण तक आन्दोलन जारी रखने का चेतावनी दिया। शनिवार को सुबह कस्बा से आम्बेडकर तिराहे तक विरोध जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही। इस मौके पर विरोध जताने वालों में किसान महासभा के जिला अध्यक्ष श्रवण कुशवाहा, उमानाथ चौहान, आनंद मौर्य, तेजू राय ,तुफानी गोंड ,जगधारी बिंद ,रेखा देवी ,अंजना देवी, रामप्रसाद ,रामविलास मौर्य,शशीकांत सिंह सहित अन्य रहे।

रिपोर्ट अलीम हाशमी

इस खबर को शेयर करें: