Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के बैटर केएल राहुल ने बुधवार सुबह ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर में दर्शन किए। वे अपने माता - पिता के साथ महाकाल की भस्म आरती बाद करीब 6 बजे दर्शन के लिए पहुंचे। करीब आधे घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आशीर्वाद लिया।
आरती के बाद गर्भगृह की देहरी से महाकाल के दर्शन किए। इससे पहले भी राहुल 26 फरवरी 2023 को पत्नी अथिया शेट्टी के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आ चुके हैं। तब उन्होंने गर्भगृह के अंदर जाकर दर्शन किए थे। इस दौरान आशीष पुजारी ने राहुल और उनके माता पिता का पूजन करवाया। राहुल ने IPL में अपने परफॉर्मेंस के लिए भगवान से आर्शीवाद लिया।

इस खबर को शेयर करें: