Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

 

दिनांक 31.07.2025 को अभियुक्त अशोक कुमार यादव पुत्र रामसागर यादव निवासी पट्टी हुसैनपुर थाना बलुआ चन्दौली के महिन्द्रा पीकप वाहन सं UP67AT 9879 में चार राशि गोवंश क्रूरता पूर्वक लादकर वध हेतु बिहार राज्य ले जाते समय ग्राम फुल्ली व पीथापुर के बीच नहर पुलिया के पास से बरामद किया गया था तथा अभियुक्त अशोक कुमार यादव उपरोक्त के गैंग का सदस्य आकाश कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी ग्राम पलिया चकई थाना बलुआ जनपद चन्दौली गिरफ्तार हुआ था।

 

पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, व अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) के पर्यवेक्षण एंव क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सकलडीहा अतुल कुमार के नेतृत्व में वांछित/पुरस्कार घोषित गौतस्कर अपराधी के विरुद्ध चलाये गये गिरफ्तारी अभियान में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-137/2025 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का वांछित/पुरस्कार

 

घोषित अपराधी गौतस्कर अशोक कुमार यादव पुत्र रामसागर यादव निवासी पट्टी हुसैनपुर थाना बलुआ चन्दौली जो आर्थिक, भौतिक एंव दुनियाबी लाभ हेतु अपनी पहचान छुपाकर छोरी छिपे अपने पिकप वाहन से गोवंशीय पशुओ की तस्करी करता है एंव पुलिस की गिरफ्त से लगातार फरार चल रहा था को दिनांक 26.08.2025 समय 17.00 बजे भोजापुर रेलवे क्रासिंग बहद ग्राम भोजापुर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

 

नाम व पता अभियुक्तः-  अशोक कुमार यादव पुत्र रामसागर यादव निवासी पट्टी हुसैनपुर थाना बलुआ चन्दौली उम्र 35 वर्ष

 

आपराधिक इतिहासः-  1.मु0अ0सं0-137/2025 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.मु0अ0सं0-160/2018 धारा 3(1)(घ), 3(1)(द) SC/ST Act व 323/504 भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली
3.मु0अ0सं0-137/2025 धारा 115(2), 351(3), 352 BNS थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.थानाध्यक्ष अतुल कुमार कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 संतोष कुमार तिवारी कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली 
3.हे0का0 अमित कुमार यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
4.का0 प्रश्विन कुमार दूबे कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
5.का0 संदीप यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
6.का0 रोहित गोंड कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली

 

रिपोर्ट - चंचल सिंह

इस खबर को शेयर करें: