![Shaurya News India](backend/newsphotos/1731229912-whatsapp_image_2024-11-09_at_7.04.34_pm.jpg)
चन्दौली सकलडीहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट के प्राचार्य विकायल भारती और शैक्षिक संस्था एलएलएफ के डीएसी नीरज कुमार पांडेय ने शनिवार को विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय अमोघपुर और प्राथमिक विद्यालय कुढ़कला का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, निपुण लक्ष्य और कायाकल्प आदि की जानकारी ली। साथ ही शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
डायट प्राचार्य और डीएसी सबसे पहले कम्पोजिट विद्यालय अमोघपुर पहुंचे। जहां उन्होंने निपुण भारत मिशन के प्रगति की जानकारी ली। तत्पश्चात उन्होंने कक्षा में बच्चों से उनके शैक्षिक स्तर के बारे में जाना। बच्चों उनके भाषा व गणित के स्तर की जानकारी ली। साथ ही शिक्षकों को इससे संबंधित दिशा निर्देश भी दिया।
निपुण भारत मिशन के लक्ष्य, कायाकल्प, शिक्षक संदर्शिका, प्रिंट रिच सामग्री, गणित किट सहित कई विभागीय जानकारी ली। साथ ही बच्चों से गतिविधि करा कर भौतिक सत्यापन भी किया। वही आवश्यक दिशा निर्देश भी शिक्षकों को दिया। कहा कि निपुण भारत मिशन सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है।
इसके तहत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को भाषा व गणित की बेसिक जानकारी के लिए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त कराना है। इसके लिए शिक्षकों को ततपर रहना है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह, इरफान आदि मौजूद रहे।