सकलडीहा क्षेत्र के फेसुडा गांव में सकलडीहा-सैयदराजा मार्ग पर बनी पुलिया वर्षों से क्षतिग्रस्त है।राहगीर आएदिन गिरकर चोटिल हो रहे है।विभाग सावधान पुलिया क्षतिग्रस्त है का बोर्ड लगाकर कोरमपूर्ती कर लिया है।
इस समस्या को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने नाराजगी जताई।और एक महीने में पुलिया का निर्माण नही होने पर आन्दोलन कि चेतावनी दी है।
सकलडीहा-सैयदराजा वाया नई बाजार मार्ग पर फेसुडा गांव स्थित है।यह काफी व्यस्त मार्ग है।इसपर हजारों वाहन रोजाना आवागमन करते है।यहा से दिघवट माइनर गुजरती है।लेकिन वर्षों से इस माइनर पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
पुलिया क्षतिग्रस्त होने से यहा आएदिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे है।भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल,विजय कांत पासवान और शेषनाथ यादव ने कहा कि यह पुलिया वर्षों से क्षतिग्रस्त है।
सड़क के बीचोबीच पुलिया धंसने से राहगीर और वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे है।शिकायत के बाद भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी लापरवाह बने हुए है।
किसान नेताओ ने चेतावनी दी है कि एक महीने में पुलिया का निर्माण नही हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान टनमन सिंह,सतीश राय,धर्मराज चौहान सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।
रिपोर्ट अलीम हाशमी