यूपी सरकार की सख्ती के बाद भी 2.45 लाख राज्य कर्मचारियों ने अपनी संपत्तियों का ब्योरा नहीं दिया। ऐसे कर्मचारियों का अगस्त महीने का वेतन रोक दिया गया था।
हालांकि, 16 घंटे बाद मंगलवार सुबह ही सरकार ने वेतन रोकने का आदेश वापस ले लिया।
योगी सरकार ने कर्मचारियों को एक महीने का वक्त और दिया है।
अब सपंत्ति का ब्योरा देने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है।दरअसल, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने राज्य कर्मियों को 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से मानव सम्पदा पोर्टल पर चल और अचल संपत्तियों का ब्योरा देने का निर्देश दिया था।
बावजूद इसके कर्मियों ने अपनी संपत्तियों का ब्योरा ऑनलाइन नहीं दिया।
प्रदेश में कुल 8 लाख 46 हजार 640 कर्मचारी है, जिसमें से सिर्फ 6 लाख 2 हजार 75 कर्मचारियों ने अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया था।