![Shaurya News India](backend/newsphotos/1716276925-whatsapp_image_2024-05-20_at_8.48.50_pm.jpg)
सकलडीहा राजवाहा में पर्याप्त मात्रा में पानी न छोड़े जाने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। धान की नर्सरी सहित पशुओं के चारा के लिए लगाया जाने वाला ढैचा व चरी में किसान डीजल इंजन चलाकर पानी दे रहे है।
जिससे किसानो के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इससे किसानों में आक्रोश पनप रहा है। लोगो ने पूरी क्षमता से राजवाहा चलाने की मांग किया है।
सकलडीहा राजवाहा क्षेत्र का मुख्य सिंचाई का साधन है। साथ ही इससे दर्जनो माइनर जुड़ी है। जिससे सैकड़ो गावो के हजारों हेक्टयर खेतो की सिंचाई होती है। वर्तमान में धान की नर्सरी, ढैचा व चरी के लिए किसानों को पानी की आवश्यकता है। इसी को देखते हुए राजवाहे में दो दिन पूर्व पानी छोड़ा गया।
लेकिन यह पानी पूरी क्षमता से नही चलाया गया। लिहाजा इसमे खेतो के सिंचाई के लिए लगे पाइप तक पानी नही पहुँच पा रहा।जिससे किसानों की सिंचाई बाधित है।किसान डीजल इंजन चलाकर राजवाहा से पानी निकाल रहे है।
जिससे अधिक धन खर्च करना पड़ रहा है।किसान घनश्याम सिंह,रामाश्रय सिंह,संतोष सिंह, पनारू का आरोप है कि शिकायत के बाद भी विभाग अनजान बना हुआ है।इनलोगो ने पूरी क्षमता से राजवाहा में पानी छोड़ने की मांग किया है।
इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ सुधीर कुमार ओझा ने बताया कि अभी तालाब के लिए पानी छोड़ा गया है। दो जून से सिंचाई के लिए पानी चलाया जाएगा।
रिपोर्ट अलीम हाशमी