Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

सकलडीहा,  उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वाहन पर सोमवार को लेखपालो ने तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। अधिकारियों की प्रताड़ना से लेखपाल के सुसाइड करने का आरोप लगाया। लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री के सम्बोधित पत्रक उपजिलाधिकारी कुंदन राज को सौपा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाया।
लेखपाल संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि हापुड़ जिलाधिकारी की ओर से लेखपाल सुभाष मीणा पर झूठी शिकायत पर अपमानजनक और दडंनात्मक कार्रवाई के कारण तनाव ग्रस्त धौलाना तहसील में तैनात लेखपाल ने सुसाइड कर लिया। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सुबह दस बजे से दो बजे तक धरना दिया। मृतक आश्रित को आर्थिक सहायता और योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी दिलाने की मांग किया। इसके साथ जांचोपरांत दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाने की मांग किया। अंत में मुख्य सचिव के निर्देशों का पालन प्रत्येक तहसीलों में कराये जाने की मांग से संबधित मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को पत्रक सौपा। धरना पर चंदन यादव,अनिल कुमार,मनीष कुमार,सुभाष,रामकेश यादव,विजय यादव,लालबहादुर,रंजना सिंह सहित तमाम लेखपाल रहे।

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

इस खबर को शेयर करें: