
चंदौली सकलडीहा। सकलडीहा कंपोजिट विद्यालय पर बने (बूथ) भाग संख्या 282 व 283 का सकलडीहा एसडीएम अनुपम मिश्रा द्वारा निरीक्षण किया गया। जहां भाग संख्या 282 व 283 पर उपस्थित बीएलओ भवेश त्रिपाठी, महेंद्र गुप्ता के साथ अन्य लोगों द्वारा उपस्थिति दर्ज कराई गई। वही निरीक्षण में उप जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर उपस्थित लोगों से जानकारी प्राप्त की गई। वहीं उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा निर्देशित विभिन्न जानकारीयो के बारे में भी बताया गया।
चर्चा के दौरान भवेष त्रिपाठी व महेंद्र गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा वोट प्रतिशत वृद्धि किए जाने के क्रम में निर्देश प्राप्त है। वही मतदाता दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें भाग संख्या 282 व 283 पर उपस्थिति दर्ज कराते हुए नए वोटरों का नामांकन किया जा रहा है।
वही जो यूवक 18 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं उनके बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हुए फॉर्म भरने के साथ ऑनलाइन भी किया जा रहा है। इसी के साथ जिन वोटरो की मृत्यु हो चुकी है उनके नाम निरस्त भी करने का कार्य किया जाएगा।
जिससे आने वाले चुनाव में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सके। इसी के साथ वह सभी लोग जिनका नाम किसी न किसी कारणवश वोटिंग लिस्ट में सबमिट होने से छूट गया है,
उनके फार्म भी सबमिट करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान उप जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा के साथ भावेश त्रिपाठी, आशुतोष आनंद, महेंद्र गुप्ता, सुरेश गौतम के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।