Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

मिर्जापुरः भारत विकास परिषद  "भागीरथी" शाखा मिर्जापुर सत्र-2२०२४-२५ के लिए दायित्वधारियों का चयन ललित मोहन खंडेलवाल के निज निवास लोहिया तालाब स्थित द्वारिका पुरी कॉलोनी में हुआ।


भाविप काशी प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष दिव्येश मेहता प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित हुए। उनके साथ प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण पटेल, एवं प्रांत संगठन मंत्री ऋषि शुक्ला भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रांत अध्यक्ष एवं प्रांत उपाध्यक्ष द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर और  पुष्पांजलि अर्पित व नमन करके हुई। उपस्थित सभी ने वंदे मातरम गीत किया। चुनाव अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ कराई। सर्वप्रथम शाखा कोषाध्यक्ष नाम के लिये अशोक गुप्ता जी का नाम पंकज खत्री ने प्रस्तावित किया। दीपक केसरी एवं सूर्य प्रकाश ने अनुमोदन किया। उनको निर्विरोध चुना गया। सचिव पद के लिये विनोद केशरवनी का नाम सुभाष चंद्र ने प्रस्तावित किया, विंध्यवासिनी प्रसाद एवं अनिल अग्रवाल ने अनुमोदन किया। उनको भी निर्विरोध चुना गया। अध्यक्ष पद के लिये धीरज सोनी जी का नाम ललित मोहन ने प्रस्तावित किया। राजुल अग्रवाल एवं अजय जायसवाल ने अनुमोदन किया। सभी लोगों ने ताली बजाकर उनका समर्थन किया, इस लिये उनको भी निर्विरोध चुना गया। चुनाव अधिकारी ने २४-२५ के लिये चुने गये दायित्वधारियों को शुभकामनाएं दी।  


  नवनिर्वाचित दायित्वधारियों को प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण पटेल, ललित मोहन खंडेलवाल व ऋषि शुक्ला द्वारा बधाई दी गयी। निर्वाचन कार्यक्रम में शाखा से १८ सदस्य उपस्थित रहें, जिसमें राजुल अग्रवाल, पंकज खत्री, सूर्य प्रकाश पाठक, अनिल अग्रवाल, सुभाष चंद, भईया लाल, दीपक केशरी, राम जी गुप्ता, विनोद केसरवानी, ललित मोहन खंडेलवाल आदि रहे।

रिपोर्ट- भोलानाथ यादव

इस खबर को शेयर करें: