![Shaurya News India](backend/newsphotos/1716623144-whatsapp_image_2024-05-25_at_12.06.03_pm.jpg)
वाराणसी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिंपल यादव आज रोड-शो करेंगी। इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में महिला नेत्रियां जनता से रूबरू होंगी। पूर्वांचल में पहली बार प्रियंका और डिंपल एक साथ युवाओं को समर्थन के लिए प्रेरित करेंगी।
रोड-शो दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर से शुरू होकर रविदास मंदिर तक जाएगा। शुरुआत के साथ डिंपल और प्रियंका दुर्गा मंदिर में मां कूष्मांडा की पूजा करेंगी, इसके बाद महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संत रविदास के दरबार में माथा टेकेंगी।
वाराणसी पहुंचकर दोनों नेत्रियां सबसे पहले काशी विश्वनाथ धाम जाएंगी और दर्शन पूजन भी करेंगी। उधर, सपा और कांग्रेस की ओर से आज होने वाले रोड-शो की तैयारी पूरी हो गई है और कार्यक्रम स्थल पर सुबह से भीड़ जुटने लगी है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी ने बताया कि शनिवार को सपा सांसद डिंपल यादव कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ बनारस में पहली बार रोड-शो करेंगी। काशी विश्वनाथ में दर्शन पूजन के बाद दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर में शक्ति की आराधना करेंगी।
खुली कार में प्रियंका गांधी और डिंपल यादव सवार होंगी, रोड-शो तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन रोड, रविदास चौराहा होते हुए सिंह द्वार पहुंचेगा। बीएचयू गेट पर सांसद डिंपल और प्रियंका महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद रोड-शो भगवानपुर के रास्ते सीरगोवर्धनपुर पहुंचेगा।
रोड शो में कांग्रेस के अलावा उसके अनुषांगिक संगठनों कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, इंटक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इनके अलावा इंडी गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी के साथ-साथ अन्य दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता में रोड शो का हिस्सा होंगे। रोड शो वाले रास्ते पर जगह-जगह अलग-अलग संगठनों की ओर से दोनों नेताओं का स्वागत किया जाएगा।
बनारस में पहली बार सांसद डिंपल यादव रोड-शो करेंगी। बनारस में दोनों का संयुक्त पहला रोड-शो होगा। कांग्रेस और सपा INDI गठबंधन में शामिल हैं। राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहले से ही एक साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
प्रियंका गांधी और डिंपल यादव की संयुक्त रोड शो पीएम मोदी के द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम ने देश में एक बड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने महिलाओं का एक अलग सभा कर राजनैतिक दलों को आधी आबादी के बारे में सोचने पर मजबूर किया है। पीएम के इस सभा के जवाब में इंडिया गठबंधन भी अपनी महिला शक्ति को पीएम मोदी के गढ़ में उतार महिला वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश होगी।
रोड-शो के लिए डायवर्ट रहेगा रूट
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सांसद डिम्पल यादव के प्रस्तावित रोड शो के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है। इस दौरान दुर्गाकुण्ड से संकट मोचन रोड, संतरविदास गेट चौराहा, मालवीय चौराहा, भगवानपुर मोड़, सीरगेट तिराहा, संतरविदास मंदिर तक रूट खाली रहेगा। यह डायवर्जन दोपहर दो बजे से 10 बजे तक लागू रहेगा।
रिपोर्ट धनेश्वर साहानी
आस पास की खबरों व विज्ञापन देने व हमारे चैनल में कार्य करने के लिये इच्छुक पुरूष, महिला सम्पर्क करें...
9473893322,9628181526, 9305321921,6388104366