![Shaurya News India](backend/newsphotos/1678134573-WhatsApp Image 2023-03-06 at 18.45.18.jpeg)
Varanasi : होली के पर्व से पहले रसोई गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ़ समाजवादी पार्टी महिला सभा ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के नेतृत्व में रामनगर में महिलाओं ने गैस सिलेंडर लेकर विरोध किया।
महिलाओं ने गैस सिलेंडर का माल्यार्पण कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । बात दे कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए प्रति गैस सिलेंडर और व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दाम में 350 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है।
शौर्य न्यूज इंडिया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश के बाद समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने महिलाओं के साथ प्रदर्शन किया है।
रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार हर तरफ से लोगों को मारने पर आमादा है। आम आदमी की रोजी रोटी की चिंता तो उसे है नही लेकिन जो लोग किसी तरह दो जून की रोटी का जुगाड़ कर ले रहे हैं तो उनको भी भूखा मारने के प्रयास में जुटी हुई है। रसोई गैस के दामों में बेतहाशा बढोत्तरी की जा रही है। बीजेपी के नेता 400 रुपये के सिलेंडर पर विरोध कर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करते थे। जब मौजूदा समय में उनकी सरकार में करीब 1200 रुपये का सिलेंडर हो गया है, लेकिन किसी भी नेता की जुबान नही खुल रही है।
इस दौरान समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, संगीता पटेल, आरती यादव,बुद्धि देवी, जीरा देवी, कुलपत्ति देवी, गीता देवी, साधना पटेल, सुनीता, राजकुमारी, बिंदु, मंजू, रेखा, मालती, गंगा आदि शामिल रही।