![Shaurya News India](backend/newsphotos/1716448668-whatsapp_image_2024-05-23_at_7.51.35_am.jpg)
मीरजापुर । जनपद मीरजापुर के पहाड़ी ब्लॉक के PHC सभागार में शिखर प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिला स्तरीय संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्देश्य किशोरियों ने खुद से 120 RKSK का ऑनलाइन सर्वे फार्म भरा जिसके रिपोर्ट को प्रस्तुत करना था। कार्यक्रम की शुरुआत किशोरियों ने गीत सुनाकर किया। उसके बाद आकांक्षा, मीनू, अंजना, और दिव्या ने अपने 2 वर्षो में क्या क्या सीखा उस पर अपना वक्तव्य रखा। तत्पश्चात कार्यक्रम में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का रिपोर्ट रखा गया।
रिपोर्ट के माध्यम से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम को मिर्जापुर जिले में जागरूकता फैलाना है। इसके तहत कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों, उनके प्रभाव, को अपने कार्यक्षेत्र की किशोरियों के सहायता से समुदाय में पहुचाने का कार्य किया जा रहा है जिसकी यह एक लघु रिपोर्ट के माध्यम से किशोरियों की तरफ से कुछ सिफारिशें भी की गई हैं, जो कार्यक्रम की जागरूकता को और अधिक बढ़ाने में सहायक हो सकती हैं।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के सफल जागरूकता के लिए सभी संबंधित पक्षों - सरकार, स्वास्थ्य कर्मियों, स्कूलों, और समुदायों का सक्रिय सहयोग देखा जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से किशोरियों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को रखा।
1. गाँव में स्वास्थ्य कैम्प लगे जिसमे किशोर/किशोरियों की स्वास्थ्य की जांच हो सके।
2. कार्यक्षेत्र में सेवा प्रदाताओं के साथ तरंग समूह के किशोरियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित हो सके।
3. PHC पड़री पर काउंसलर की नियुक्ति कराई जाय।
4. पियर लीडर्स का समूह के साथ के साथ मासिक बैठक सुनिश्चित हो।
5. सैनेटरी पैड का वितरण किशोरियों को नियमित हो।
6. आयरन की नीली गोली का वितरण नियमित हो।
7. साथिया केंद्र की व्यवस्था PHC स्तर पर करायी जाय।
8. VHND में BMI कराने की व्यवस्था सुनिश्चित हो।
9. नियमित कुपोषण की जांच हो।
10. नियमित एनीमिया की जांच हो।
11. त्रिमासिक किशोर/किशोरियों के साथ स्वास्थ्य दिवस मनाना।
इन सभी मांगों को किशोरियों ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के समक्ष रखा। मुख्य अतिथि RBSK प्रभारी मिर्जापुर विशिष्ट अतिथियों में MOIC पड़री आनंद सिंह , HEO पड़री, सहयोग लखनऊ से आशीष जी, सामाजिक कार्यकर्ता मधु सैलानी जी,
सामाजिक कार्यकर्ता अनुज जी, थानापुर के ग्राम प्रधान राम सागर जी आदि लोग शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम में सिद्धि, थानापुर, खुटहा साहू, लौरियाँ, शिष्टा, महुआरी, जरहां, पुतरीहां, पचोखरा कलां, रिक्शा कलां, टेढ़ा, बेलवन शेष का पूरा और शिखर प्रशिक्षण संस्थान के सभी कार्यकर्ता शामिल हुए।