Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

 

डीडीयू मंडल में प्लास्टिक प्रदूषण समाप्ति अभियान की शुरुआत

डीडीयू नगर

 विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर डीडीयू मंडल में प्लास्टिक प्रदूषण समाप्ति अभियान की शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई। स्थानीय रेलवे स्टेशन सहित मंडल के सभी स्टेशनों पर अभियान चलाया गया। पहले दिन डीआरएम ऑफिस से स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली और लोगों से प्लास्टिक से दूर रहने का आह्वान किया। प्लास्टिक मुक्त अभियान पखवाड़ा के पहले दिन बृहस्पतिवार की सुबह डीआरएम ऑफिस परिसर में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को प्लास्टिक से दूर रहने की शपथ दिलाई।

इसके बाद स्कूली बच्चों के साथ अधिकारियों के प्रभात फेरी की शुरुआत हुई। डीआरएम के नेतृत्व में मंडल स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी व स्कूली बच्चे, स्काउट गाइड सदस्य रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां प्लास्टिक मुक्त मंडल जागरूकता अभियान के तहत हस्ताक्षर किया गया। इसके बाद डीआरएम सहित अधिकारियों ने यात्रियों के बीच जुट का थैला वितरित किया गया।

अभियान के दौरान एडीआरएम दिलीप कुमार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज, सीनियर डीएमई नितिन कुमार, डीएमई ईएनएचएम बिरज कुमार, सीनियर डीसीएम राजीव रंजन,डीएमई केसी यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के चंप्रमनारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक यादव, राजेश कुमार, अक्षय कुमार,आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत आदि लोग मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें: