Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

 चंदौलीः उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु चलाए जा रहे नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत *मिशन शक्ति - क्रम में शुक्रवार को चन्दौली पुलिस के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों (शक्ति दीदी) एवं महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा गाँवों में जन चौपाल लगाकर व बाजार/गांव/कस्बा/शिक्षण संस्थानों/सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक करते हुए "शक्ति दीदी" के रुप में महिलाओं/बालिकाओं से जुड़ कर उन्हे सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा। शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं/ बालिकाओं को शासन/यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे- विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं अधिकारियों/थानों के सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा। महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढ़ाने का  प्रयत्न किया जा रहा। 
          
-महिलाओं के समस्याओं की सुनवाई हेतु जनपद के प्रत्येक थानों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है जिसमें महिलाओं की समस्या महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही सुनी जाती है।
-महिलाओं की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है। तथा शिकायतों के निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाता है। 
-शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण बीट पुलिस अधिकारी के द्वारा समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण रुप से किया जाता है।
-महिला पुलिस कर्मियों की थानों के बीटों पर नियुक्ति की गयी है ताकि महिला पुलिसकर्मी थाना पुलिसिंग के अन्य क्षेत्रों में भी अपनी सहभागिता बनाये रखे।

रिपोर्ट- विनय पाठक

इस खबर को शेयर करें: