![Shaurya News India](backend/newsphotos/1718707008-whatsapp_image_2024-06-18_at_1.42.56_pm.jpg)
चंदौली। जनपद की चढ़दी कलाकार सेवा संस्था के कार्यकर्ताओ की एक बैठक गुरुद्वारा जीटी रोड में सम्पन्न हुई। बैठक में संस्था की नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष कवलदीप सिंह केडी एवं सचीव मनमित सिंह राजन को पूर्ण बहुमत से चुना गया।
इस दौरान अध्यक्ष केडी सिंह ने बताया कि चड़दी कलाकार सेवा संस्था तकरीबन पिछले 7 वर्षो से जरूरतमंदों की सेवा करते आ रही है आगे भी इसी तरह करती रहेगी।
संस्था का मुख्य उद्देश्य यही है कि ठंड में जरूरतमंदों को कंबल बांटना जो जरूरतमंद बच्चों हो उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना और ब्लड कैंप हो गया और भी कई ऐसी सेवा है जो चढ़दी कला संस्था तन मन धन के साथ उस कार्य पर लगा रहता है।
और आगे भी लगा रहेगा इस अफसर पर मौजूद रहे सरदार सुखविंदर सिंह, हैप्पी सिंह मोंटी सिंह, करमजीत सिंह हरदीप सिंह, सरबजीत सिंह, कर्मवीर सिंह, गगन सिंह, राजा सिंह, गोलू इसरानी, रोहित सचदेवा, मनीष सिंह सनी, बलबीर सिंह लकी आदि लोग मौजूद रहे
रिपोर्ट चंचल सिंह