Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

मीरजापुरः नगर पालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष अश्वनी कुमार एवं संघ के अन्य  पदाधिकारियों के साथ सोमवार की दोपहर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी से मुलाकात कर पांच सूत्रीय मांगो का पत्रक सौपा।इस पत्रक में पालिका में कार्यरत सभी नियमित, आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारियों को दीपावली से पहले बकाया वेतन,बोनस, एरियर देने की मांग की गई। इसके साथ ही शासनादेश एवं श्रम विभाग द्वारा घोषित न्यूनतम मजदूरी देने एवं कुशल,अर्ध कुशल, अकुशल के श्रेणी में आने वाले कर्मचारियों को शासनादेश के हिसाब से वेतन देने की भी मांग की।
         नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कर्मचारी संघ की मांग पर दीपावली से पहले ही सभी के वेतन के साथ ही चार वर्षों का बकाया बोनस एवं एरियर अविलंब खाते में भेजने के लिए अधिकारियो को निर्देशित किया।इसके साथ ही अन्य मांगों को लेकर शासनादेश के अनुसार कार्यवाही करने का विश्वास दिलाया। समस्त कर्मचारियों की तरफ से नगर पालिका कर्मचारी संघ ने नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा चार वर्षों के बकाया बोनस व वेतन दिए जाने पर धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस मौके पर कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष करन मलिक, संगठन मंत्री आनंद कसेरा एवं सभासद सतीश उपाध्याय, अजय मोदनवाल,  किशन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- भोलानाथ यादव

इस खबर को शेयर करें: