Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

सकलडीहा,  सकलडीहा रजवाहा से होकर बलारपुर अमावल जाने वाली तहसील मुख्यालय की मुख्य मार्ग बीते कई दिनों से सपा कार्यालय के समीप जर्जर होगया है। जिस पर शाम होते ही आने जाने वाले गिरकर बाइक सवार चोटिल हो रहे है। पैदल आने जाने वाली महिला और बच्चों को काफी परेशानी होती है। शिकायत के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए है। आरोप है कि सपा कार्यालय होने के कारण मार्ग का मरम्मत नही कराया जा रहा है। जिसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।
सकलडीहा रजवाहा मार्ग से होकर तहसील,अधीशासी अभियंता कार्यालय,पीजी कॉलेज,सीओ कार्यालय, इंटर कॉलेज और कोतवाली लोग इसी मार्ग से होकर जाते है। बीते कई दिनों से सपा कार्यालय से लेकर सौ मीटर तक मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। सड़क गड्ढे में तब्दील होगया है। इसी रास्ते से अधिकारी से लेकर छात्रों का आना जाना लगा रहता है। आये दिन गिरकर लोग चोटिल हो रहे है। पैदल चलना भी दूभर है। शिकायत के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी गड्ढा युक्त सड़क पर गिट्टी और भस्सी तक नहीं गिराया। जिसके कारण काफी समस्या हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी का विधान सभा कार्यालय होने के कारण मार्ग का मरम्मत नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण अन्य लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रहा है। कस्बा के समाजसेवी बाबूजान,मुराहू विश्वकर्मा, सिंटू आदि ने सड़क मरम्मत की मांग उठाया है।

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

इस खबर को शेयर करें: