![Shaurya News India](backend/newsphotos/1717848280-whatsapp_image_2024-06-07_at_9.57.48_pm.jpg)
सकलडीहा, उप कृषि निदेशक जनार्दन दुबे ने शुक्रवार को सकलडीहा उप संभागीय कृषि प्रसार कार्यालय और राजकीय कृषि बीज गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसान पाठशाला सहित खरीफ फसल के सम्बंध में जानकारी ली।
साथ ही कृषि से जुड़े अन्य कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों को शासन के मंशा अनुरूप सुविधा व जानकारी मुहैया कराई जाय। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
एसडीओ के कार्यालय समय से नहीं आने की शिकायत पर नाराजगी जताते हुए समय से कार्यालय में उपलब्ध रहने का निर्देश दिया।
उप कृषि निदेशक जनार्दन कटिहार सर्वप्रथम राजकीय बीज गोदाम पहुंचे । जहां उन्होंने सब्सिडी युक्त धान के बीज के सम्बंध में जानकारी ली। बिक्री रजिस्टर व स्टॉक में बचे धान का निरीक्षण किया।
कहा कि बाजार में उपलब्ध धान के बीज से सरकारी बीज काफी अच्छा है। तो वही इसका मूल्य भी काफी कम है। उन्होंने ई-पास मशीन पर अंगूठा लगाकर कृषि संबंधी विभिन्न सामग्री का वितरण करने का निर्देश दिया। इसके बाद उपनिदेशक सीधे उप संभागीय कार्यालय पहुचे।
जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ खरीफ के फसल की चर्चा की। कहा कि विकास खण्ड के सभी न्याय पंचायत में किसान पाठशाला का आयोजन किया जाना है।
इसके लिए तैयारी पूर्ण कर ली जाय। सभी न्याय पंचायतों के किसानों को धान की नर्सरी और धान की फसल के बारे में विस्तार से जानकारी देनी है।ताकि किसान कम लागत में अधिक पैदावार कर सके।
इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी एसपी वर्मा, एसडीओ अनिल कुमार श्रीवास्तव,रामविजय यादव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट अलीम हाशमी