Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

6 से ज्यादा कॉटेज पूरी तरह से जले; भगवान राम की दो प्रतिमाएं यहीं रखी हैं
~~~~~

अयोध्याः रामसेवकपुरम में गुरुवार को भीषण आग लग गई। इससे लाखों का नुकसान हो गया। दोपहर करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। 6 से ज्यादा कॉटेज पूरी तरह से जल गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। यहीं भगवान राम की दो अन्य मूर्तियां भी रखी हुई हैं। दोनों सुरक्षित हैं।
विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया- आग कैसे लगी अभी ये पता नहीं चल सका है। धुआं उठते ही फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। लेकिन फायर प्रशासन से घटना को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी भेज दी। बड़े वाहन के न पहुंचने पर विहिप और रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला। बाद में बड़ी गाड़ी के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका। 


कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि आग से फार्म और प्लास्टिक के कपड़े से बने 6 से ज्यादा कॉटेज जल गए हैं। बता दें, नेपाल से लाई गई शालिग्राम शिला के अलावा मूर्ति बनाने के लिए कई शिला यहीं रखी गई हैं।

इस खबर को शेयर करें: