Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक सौरभ सिंह 'सोनू' पर फायरिंग हुई है। हालांकि, वह बाल-बाल बच गए। उन्हें एक भी गोली नहीं लगी है।


घटना उस वक्त हुई, जब विधायक पत्नी के साथ वॉक पर निकले थे। वारदात बाद आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना विधायक के घर से 100 मीटर दूर हुई है।

शराब पीने से मना किया तो भड़के युवक
विधायक सौरभ सिंह का घर सदर कोतवाली के शिव कॉलोनी में है। वह अपने पिता पूर्व राज्य सभा सांसद जुगल किशोर के साथ रहते हैं।

पुलिस के मुताबिक,बुधवार रात सौरभ पत्नी के साथ खाना खाने के बाद वॉक पर निकले थे। उन्होंने देखा कि उनके घर से 100 मीटर की दूरी पर दो युवक शराब पी रहे थे। विधायक ने युवकों को ऐसा करने से मना किया। इस पर दोनों युवक भड़क गए।

विधायक से नोकझोंक के बाद फायरिंग की

आरोपी भाजपा विधायक से झगड़ने लगे। इसी बीच युवक ने बंदूक निकाली और फायरिंग कर दी। गोली विधायक के बगल से गुजर गई। विधायक पत्नी के साथ भागकर जान बचाई। पुलिस को सूचना दी गई।


थोड़ी देर में पुलिस पहुंच गई। आसपास के CCTV खंगालने में जुटी है। फिलहाल, आरोपियों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

 

 

इस खबर को शेयर करें: