Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

सकलडीहा बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होगयी है। बार एसोसिएशन की चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी यशवंत सिंह यादव और सहायक चुनाव अधिकारी जनार्दन मिश्र व अरूण कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को पहली मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। अंतिम प्रकाशन 8 जनवरी को किया जायेगा। 9 जनवरी को नामांकन और 17 जनवरी को चुनाव होगा। चुनाव को लेकर मंगलवार सुबह से ही अधिवक्ता चुनाव प्रचार प्रसार में जुटे रहे।
मुख्य चुनाव अधिकारी यंशवंत सिंह यादव ने बताया कि सकलडीहा बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव को लेकर 19 दिसम्बर से 4 जनवरी 2025 तक सदस्यता अभियान चलाया गया। मतदाता शुल्क जमा होने के बाद पहली मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। जिसमें कुल 1507 मतदाताओं का नाम दर्ज है। जिसकी जांच व डबल नामों का सत्यापन करने के बाद  अंतिम प्रकाशन 8 जनवरी किया जायेगाग। इसके बाद 9 जनवरी को नामांकन 10 बजे से 2 बजे तक होगा। 10 जनवरी को जांच व वापसी दो बजे तक किया जायेगा। इसके बाद 17 जनवरी को चुनाव व मतगणना व देरशाम तक परिणाम की घोषणा किया जायेगा। इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी जनार्दन मिश्र, अरूण कुमार, संजय सिंह,मनोज पांडेय, उपेन्द्र नारायण सिंह, प्रभुनारायण सिंह सहित अन्य अधिवक्ता रहे।

रिपोर्ट आलिम हाशमी

इस खबर को शेयर करें: