Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

अयोध्याः निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है।जो शाम 6 बजे तक चलेगा।सभी मतदाता उमस भरी गर्मी में अपने घरों से निकलकर वोट डाल रहे हैं।इसी दौरान सपा के पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे ने आदर्श इंटर कॉलेज में मताधिकार का प्रयोग किया।वोट डालने के बाद पवन पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी जीत रही है अयोध्या नगर निगम का चुनाव, पिछले 5 वर्षों में भाजपा की सरकार ने अयोध्या वासियों को ठगा है छला है सारे व्यापारी परेशान हैं, त्रस्त हैं, उनके मकान पर दुकान पर बुलडोजर चलाया गया है, अयोध्या के विकास पर बुलडोजर चला है, उचित मुआवजा भी सरकार ने नही दिया, बच्चों की फीस पर चला है बुलडोजर, अयोध्या पूरी तरह से तहस-नहस हो गई है, अयोध्या की जनता मन बना चुकी है भाजपा सरकार हटाना है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है, नगर निगम निवासी पर अवैध रूप से टैक्स लगाया गया,जनता  साइकिल पर वोट दिया है, साइकिल की रफ्तार पकड़ चुकी है, भाजपा का सफाया होगा, साइकिल का महापौर होगा साइकिल का पार्षद होगा।
 

इस खबर को शेयर करें: