वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के अपने अभियान के तहत, आज बड़ा गाँव थाना क्षेत्र में राहगीरों से रंगदारी मांगने के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन और अपर पुलिस उपायुक्त कुशल के कुशल निर्देशन में, सहायक पुलिस आयुक्त पिंडारा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22.07.2024 को बड़ा गाँव पुलिस को सूचना मिली कि हरहुआ थाना बड़गाँव में कुछ महिलाएं राहगीरों से पैसे मांग रही हैं और मना करने पर उनके साथ विवाद कर रही हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के निर्देशन में बड़गाँव पुलिस बल मौके पर पहुंचा और चारों महिलाओं को काफी समझाने का प्रयास किया।हालांकि, महिलाओं ने समझाना नहीं माना और राहगीरों से ज़बरदस्ती पैसे की मांग करती रहीं। गंभीर अपराध होने की संभावना को देखते हुए, मौके पर मौजूद चारों महिलाओं को आज सुबह करीब 11:40 बजे आवश्यक पुलिस बल का प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया।
पुलिस पूछताछ में सभी महिला अभियुक्तों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है।पुलिस टीम का विवरण :अतुल कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, अभिषेक कुमार राय, अंकिता सिंह,शीलम, |गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:सीमा पुत्री कृष्णा: निवासी भाटो का बास (मारवाड़ जंक्शन) पाली, राजस्थान। उम्र लगभग 25 वर्ष।सुनीता पुत्री किशन राय:निवासी भाटो का बास (मारवाड़ जंक्शन) पाली, राजस्थान। उम्र लगभग 35 वर्ष।
नीतू पुत्री महेंद्र:निवासी भाटो का बास (मारवाड़ जंक्शन) पाली, राजस्थान। उम्र लगभग 19 वर्ष।
सिमरन पुत्री दिलीप:निवासी भाटो का बास (मारवाड़ जंक्शन) पाली, राजस्थान। उम्र लगभग 20 वर्ष।