दुर्गेश नंदिनी पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को आर्थो सर्जन डा श्री कांत कश्यप के नेतृत्व में उनकी टीम ने नसों हड्डियों के रोग गठिया,कमर गर्दन,की बीमारियों के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें १२० मरीजों की जांच किया गया।
इस बारे में डा श्री कांत ने बताया कि युवा पीढीयों में समय से पूर्व कमर एवं घुटनों के दर्द की समस्याएं पूर्वाचल समेत देश में बढ़ रहे हैं। यह समस्या का मुख्य कारण गलत खान पान के साथ गलत तरीके से उठने बैठने के कारण होते हैं।
युवा पीढ़ी बाड़ी बनाने के लिए एक तरह प्रोटीन के नाम पीया जाने वाला पाउडर हड्डियों के लिए घातक होता है। जिसमें स्टेरायड नाम तत्व मिला रहता है। हड्डियों की बीमारी में भी प्रायः देखा जाता है कि कुछ लोग स्टेरायड का प्रयोग कर देते हैं।
जो हड्डियों को कमजोर करता है।इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता के साथ सही खान पान सही एवं योग्य तरीके से व्यायाम करने के साथ उनका उपचार करना है।