Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

सकलडीहा। मतदान को लेकर सुबह से काफी उत्साह देखने को मिला। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सहित जनप्रतिनिधि  व अधिकारियों ने भी अपने मत का प्रयोग किया। मतदान केन्द्रों को भी बेहतर ढ़ंग से सजाया गया था।

 


सकलडीहा के नागेपुर बूथ पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपने पत्नी उषा राजभर और बेटी प्रज्ञा राजभर के साथ मतदान किया। वही कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना अपने पत्नी श्वेता सिंह के साथ मतदान किया।

 

इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह भी अपने गांव मनिहरा के बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। वही एसडीएम अनुपम मिश्रा ने भी अपने मत का प्रयोग करते हुए सकलडीहा बूथ पर मतदान करते हुए सभी से बढ़चढ़कर मतदान करने की अपील किया।

 

 

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि यह लोकतंत्र का पर्व है। सभी मतदाताओं को राष्ट्र और देश के विकास के लिये बढ़चढ़कर मतदान में भाग लेने की अंतिम अवसर है। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरेन्द्र यादव, मंजू वर्मा, सत्यप्रकाश पुत्तुल, भरत यादव, सिंटू यादव सहित अन्य मतदाता डटे रहे।

 

  रिपोर्ट अलीम हाशमी

 

आस पास की खबरों व विज्ञापन देने व हमारे चैनल में कार्य करने के लिये इच्छुक पुरूष, महिला सम्पर्क करें...

9473893322,9628181526, 9305321921,6388104366

इस खबर को शेयर करें: