Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

मिर्जापुर  नगर के कसरहटटी स्थित दुर्गा देवी मंदिर में माता दुर्गा दुर्गेश्वर महादेव लक्ष्मी नारायण लक्ष्मी माता गौर माता शीतला माता गणेश भगवान श्री मां काली माता भैरव बाबा श्री राम हनुमान राधा कृष्ण का श्रृंगार किया गया सोमवार को हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ किया गया।

 

कार्यक्रम में पूर्व मंदिर को माला फूल झालर पत्तियों से सजाया गया। शाम को घंटा व घड़ियाल  के साथ माताजी की आरती की गई। इस दौरान भारी संख्या में दर्शनार्थी उमड़ते रहे। भक्तजन माता का दर्शन कर निहाल हो रहे थे। दर्शन व पूजन के दौरान आए भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। 

 


कसरहटटी निवासी भगवती प्रसाद तिवारी उर्फ कल्लू गुरु ने बताया कि सैकड़ो वर्षों से भादो अमावस्या के दिन पूरे कसरहटटी के बर्तन व्यवसाय पहले अपने कारखाने को साफ सफाई करते हैं। भट्टी औजार मशीने काटा बटखरा साफ सफाई करने के बाद पूजा पाठ करते हैं। पूजा में हलवा पुरी बनाकर चढ़ाते हैं। फिर उसके बाद दुर्गा मंदिर जाकर पूजा करते हैं। इसी तरह से सुबह से दोपहर तक यह कार्यक्रम चलता रहता है। 

 


इस महिलाओं के भक्ति गीत मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। मंदिर की पुजारी माता सावित्री देवी ने बताया कि प्रत्येक हाथों के अमावस्या के दिन कार्यक्रम आयोजन किया जाता है।

 

रात भर जागरण का कार्यक्रम होता है तरह-तरह की झांकियां भी रहती हैं मंदिर के सहयोगी रामेश्वरम उर्फ गुड्डू, राजन कसेरा, ट्रस्टी बालकृष्ण उर्फ मुंशी, रविंद्र कुमार उर्फ बच्चा, भोलानाथ, धन प्रसाद उपस्थित रहे।

 

 

इस खबर को शेयर करें: