चन्दौली सकलडीहाः केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय बुधवार की देर रात सकलडीहा विधान सभा कार्यालय का उद्धाटन विधि विधान से किया। इस दौरान मोदी और योगी के नेतृत्व में देश को विकसीत भारत बनाने की विचार धारा पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि सकलडीहा में भाजपा का विधायक होता तो और तेजी से विकास होता लेकिन हर क्षेत्र में विकास की गारंटी है।
इस मौके पर काफी संख्या में व्यापारी से लेकर हर वर्ग के लोग देर रात तक डटे रहे। अंत में ब्लॉक प्रमुख के आवास पर केन्द्रीय मंत्री ने रात्रि प्रवास किया।
![](http://shauryanewsindia.co.in/backend/newsphotos/1714717653-1837732636.jpg)
केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा युग का प्रभाव है। देश में मंदिर भी वही बना जहां बनना था। देश में धारा 370 एक झटके में हट गया। देश में पुलिया से लेकर सड़क,अस्पताल, कॉलेज आदि का विकास हुआ है। योगी राज् में कानून व्यवस्था दुरूस्थ हुआ। जिसका पूरा देश स्वागत करता है और उदाहरण देता है। यह परिवर्तन का चुनाव है। देश को सही रास्ते पर ले जाने के लिये चार सौ पार के फैसले का जनता का समर्थन है।
उन्होंने सभी ब्लॉक प्रमुख और विधायक व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, साधना सिंह के सहयोग का सराहना किया।अंत में दस मई को नामांकन में आने के लिये उपस्थित जनों केा निमंत्रण दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, डा.पीयूष यादव, सूर्यमुनी तिवारी,डा. केएन पांडेय,सर्वेश कुशवाहा, विजय गुप्ता,सकलडीहा प्रधान मंजू वर्मा,ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, अरूण जायसवाल, नीरज सिंह, अरविंद पांडेय, अजीत पाठक,रमाशंकर खरवार, पूनम चौहान, शायरा बानो,सत्यप्रकाश गुप्त आदि रहे।
![](http://shauryanewsindia.co.in/backend/newsphotos/1714717455-938229197.jpg)
![](http://shauryanewsindia.co.in/backend/newsphotos/1714717466-1170526818.jpg)