Shaurya News India
इस खबर को शेयर करें:

हेमंत सोरेन गुरुवार को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 49 वर्षीय सोरेन चौथी बार झारखंड की कमान संभालेंगे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शाम 4 बजे उन्हें शपथ दिलाएंगे। शपथ के लिए मोराहाबादी मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है।


इसमें इंडिया गठबंधन के सभी नवनिर्वाचित विधायकों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित देश के बड़े नेता और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। सोरेन ने बुधवार को समारोह स्थल का खुद जायजा लिया

और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। खरगे, राहुल, केजरीवाल, पवार, संगमा, ममता, मान बनेंगे साक्षी शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी,

एनसीपी प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, पंजाब के सीएम भगवंत मान और हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के शामिल होने की पुष्टि की गई है

इस खबर को शेयर करें: