लखनऊ: यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के CEO IAS डॉक्टर अरुण वीर सिंह का कार्यकाल एक बार फ़िर सरकार बढ़ाने जा रही है। SCS 2006 बैच के सेवानिवृत्त IAS डॉ अरुण वीर सिंह को UP के एयरपोर्ट मैन के रूप में भी जाना जाता है। डॉक्टर अरुण वीर सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद प्रशासनिक अफ़सर के रुप में जाना जाता है। योगी सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना नोएडा इंटरनेशनल जेवर हवाई अड्डे और ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी की जिम्मेदारी भी अरुण वीर सिंह के कंधों पर है। योगी सरकार ने अरुण वीर सिंह को 6 वी बार फिर 6 महीने का (31 दिसम्बर 2024) तक सेवा विस्तार दिया है। बीते 31 दिसंबर 2024 को उनका कार्यकाल खत्म हो गया है।जल्द ही उनके सेवा विस्तार की फ़ाइल को कलेक्टर ट्रांसफर लिस्ट के साथ मंजूरी प्रदान की जाएगी।